CM Yogi Warn Mafia: ‘कोई भी अपराधी हो, उसने यमराज के पास का टिकट कटवा लिया है’, सीएम योगी ने एक बार फिर माफियाओं को दी चेतावनी

Ads

CM Yogi Warn Mafia: सीएम योगी आदित्यनाथ ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा साथ ही अपराधियों को एक बार फिर चेताया।

  •  
  • Publish Date - March 24, 2026 / 08:42 PM IST,
    Updated On - March 24, 2026 / 08:42 PM IST

CM Yogi Warn Mafia/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने निवेश मित्र 3.0 सिंगल विंडो सिस्टम का शुभारंभ किया।
  • सीएम योगी ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा है।
  • सीएम योगी ने अपराधियों को एक बार फिर चेताया है।

CM Yogi Warn Mafia: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ में निवेश मित्र 3.0 सिंगल विंडो सिस्टम का शुभारंभ किया। (Nivesh Mitra 3.0) इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा साथ ही अपराधियों को एक बार फिर चेताया। (CM Yogi Warn Mafia) अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि,अपराधी या माफिया कोई भी हो, दुस्साहस किया तो समझो उसने यमराज के पास जाने के लिए अपना टिकट कटा लिया है।

पहले प्रदेश की स्थिति पर हंसते थे उद्यमी

सीएम योगी ने अपने संबोधन के दौरान किसी का नाम लिए बगैर कहा कि, 2017 में जब निवेश के लिए उद्यमियों को यूपी आने का आमंत्रण दिया जाता था, तो वे इस पर हंसते थे और कई लोग तो पहले से ही यहां न आने का संकल्प लेने की बात करते थे। उस समय प्रदेश की छवि इतनी खराब थी कि निवेश की बात करना भी असहज लगता था। इस नकारात्मक धारणा के पीछे दो प्रमुख कारण थे। पहला, पहचान का संकट और दूसरा, माफिया व आपराधिक गिरोहों का प्रभाव, जो हर जिले और थाने में समानांतर सत्ता चलाकर उद्यमियों, व्यापारियों, महिलाओं और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ था।

हमने माफिया की कमर तोड़ने का काम किया: सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि, हमने इस माफिया की कमर तोड़ने, इसे पूरी तरह कुचलने का निर्णय किया। हमने तय किया कि हम उत्तर प्रदेश के अंदर अपराध और अपराधी के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत हम काम करेंगे। जीरो टॉलरेंस की वह नीति पहले दिन से आज तक अनवरत बनी हुई है। (CM Yogi Warn Mafia)  अपराधी कोई भी हो, माफिया कोई भी हो, किसी भी प्रकार का कोई सरपरस्त क्यों न हो, अगर उसने कहीं दुस्साहस किया तो ये मानकर चलिए कि वह अपने उस दुस्साहस के लिए यमराज के पास जाने के लिए अपना टिकट कटा रहा है।

9 वर्षों में बदली प्रदेश की पहचान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में जारी अस्थिरता, आर्थिक अनिश्चितता और अव्यवस्था के बीच भारत और विशेष रूप से उत्तर प्रदेश आज निवेश और व्यापार के लिए एक सुरक्षित, स्थिर और भरोसेमंद वातावरण के रूप में उभरकर सामने आया है। (CM Yogi Warn Mafia)  उन्होंने कहा कि प्रदेश ने बीते 9 वर्षों में पारदर्शी नीतियों, सख्त कानून-व्यवस्था, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग-अनुकूल माहौल के जरिए अपनी पहचान को पूरी तरह बदला है।

निवेशकों के लिए सुरक्षित गंतव्य बना यूपी

सीएम योगी ने आगे कहा कि, आज उत्तर प्रदेश न केवल निवेशकों के लिए सुरक्षित गंतव्य बना है, बल्कि यहां उन्हें स्केलेबल बिजनेस के लिए अनुकूल इकोसिस्टम, विशाल उपभोक्ता बाजार, कुशल युवा मानव संसाधन और सीमलेस कनेक्टिविटी जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं एक साथ उपलब्ध हो रही हैं। (CM Yogi Warn Mafia)  यही कारण है कि जो निवेशक पहले प्रदेश आने से हिचकते थे, आज वही यहां निवेश के लिए आगे आ रहे हैं और उत्तर प्रदेश को देश के प्रमुख औद्योगिक एवं आर्थिक केंद्र के रूप में स्थापित कर रहे हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-