कोल इंडिया का मुनाफा तीसरी तिमाही में 21 प्रतिशत घटा

Ads

कोल इंडिया का मुनाफा तीसरी तिमाही में 21 प्रतिशत घटा

  •  
  • Publish Date - February 11, 2021 / 11:21 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

कोलकाता, 11 फरवरी (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने गुरुवार को कहा कि दिसंबर 2020 को खत्म हुई चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान उसका समेकित शुद्ध लाभ 21 प्रतिशत घटकर 3,084 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी ने बताया कि इससे पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 3,921.81 करोड़ रुपये था।

सीआईएल ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी कुल बिक्री थोड़ी बढ़कर 21,708 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 21,566 करोड़ रुपये थी।

भाषा पाण्डेय मनोहर

मनोहर