वाणिज्य सचिव ने ईएफटीए ब्लॉक के साथ व्यापार समझौते पर चर्चा के लिए नॉर्वे का दौरा किया
वाणिज्य सचिव ने ईएफटीए ब्लॉक के साथ व्यापार समझौते पर चर्चा के लिए नॉर्वे का दौरा किया
नयी दिल्ली, 23 नवंबर (भाषा) वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने भारत और चार देशों के यूरोपीय ब्लॉक ईएफटीए के बीच मुक्त व्यापार समझौते को शीघ्र लागू करने पर चर्चा के लिए नॉर्वे का दौरा किया। शनिवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौता (टीईपीए) के रूप में नामित इस समझौते पर मार्च में आधिकारिक तौर पर हस्ताक्षर किए गए थे।
इसे लागू करने की तारीख को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है।
यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के सदस्य आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड हैं।
वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, ''इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात के लिए ईएफटीए देशों में बड़े बाजार को खोलना और 100 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश को शीघ्र लागू करने के लिए दबाव बनाना था।''
भाषा पाण्डेय
पाण्डेय
लेखक के बारे में
Web Title: वाणिज्य सचिव ने ईएफटीए ब्लॉक के साथ व्यापार समझौते पर चर्चा के लिए नॉर्वे का दौरा किया
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pmरेनो इंडिया की थोक बिक्री सितंबर में 20 प्रतिशत घटकर 3,399 इकाई पर
01 Oct 2026 | 9:24 pm