नयी दिल्ली, 28 मार्च (भाषा) नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने शनिवार को कहा कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वाणिज्यिक उड़ानें अगले 45 से 60 दिनों में शुरू हो जाएंगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनआईए) का उद्घाटन शनिवार को किया।
नायडू ने कहा कि हवाई अड्डे से उड़ानें 45 से 60 दिनों में शुरू हो जाएंगी।
उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि हवाई अड्डे की सुरक्षा योजनाओं पर काम चल रहा है और इंडिगो हवाई अड्डे से उड़ानें शुरू करने के लिए उत्सुक है।
भाषा रमण योगेश
रमण