Barabanki Murder Case News : बॉयफ्रेंड के साथ खेत में ऐसा काम कर रही थी बड़ी बहन, तभी पड़ गई छोटी बहन की नज़र, राज़ दबाने के लिए जो किया सुनकर कांप जाएगी रूह

Ads

Barabanki में 11 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मासूम की हत्या उसकी सगी बड़ी बहन और उसके प्रेमी ने मिलकर की, क्योंकि बच्ची ने दोनों को खेत में देख लिया था।

  •  
  • Publish Date - March 28, 2026 / 10:12 PM IST,
    Updated On - March 28, 2026 / 10:15 PM IST

Barabanki Murder Case News / Image Source : IBC24 /AI

HIGHLIGHTS
  • Barabanki में 11 साल की बच्ची की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा।
  • हत्या की आरोपी सगी बड़ी बहन और उसका प्रेमी निकले।
  • खेत में आपत्तिजनक हालत देख लेने के बाद बच्ची की हत्या की गई।

बाराबंकी: Barabanki Murder Case News उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक 11 साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए जो सच सामने रखा, उसने हर किसी के पैरों तले जमीन खिसका दी। अनुष्का की हत्या का आरोपी कोई और नहीं, बल्कि उसकी अपनी सगी बड़ी बहन और उसका प्रेमी शिवम निकले।

खेत में मौत का खेल और बहन की गद्दारी

दरअसल पूरी घटना गुरुवार की है, जब परिवार की चारों बेटियां खेत में मेंथा की रोपाई कर रही थीं। दोपहर में तीन बहनें घर लौट आईं, लेकिन मासूम अनुष्का खेत में ही रुक गई। शाम को जब परिजन खेत पहुंचे, तो अनुष्का लापता थी। काफी तलाश के बाद उसका शव पास के गेहूं के खेत में मिला, जिसके गले पर नाखूनों के गहरे निशान थे।

सिर्फ एक राज छुपाने के लिए ले ली जान

पुलिस पूछताछ में जो हकीकत सामने आई, वह रूह कंपा देने वाली है। आरोपी बड़ी बहन अपने प्रेमी शिवम के साथ खेत में आपत्तिजनक हालत में थी। अचानक छोटी बहन अनुष्का ने उन्हें देख लिया और घर पर सबको बताने की बात कही। पकड़े जाने के डर और बदनामी के खौफ में बड़ी बहन ने ममता और खून के रिश्ते को ताक पर रख दिया। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही छोटी बहन का गला घोंट दिया।

फेसबुक वाला इश्क और गुमराह करने की कोशिश

जांच में पता चला कि आरोपी बहन की दोस्ती शिवम से दो महीने पहले फेसबुक के जरिए हुई थी। परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था, इसलिए वे चोरी-छिपे खेत में मिल रहे थे। हत्या के बाद आरोपी बहन ने खुद ही घर जाकर अनुष्का के गायब होने का नाटक किया और पुलिस को भी गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन बयानों के विरोधाभास ने उसकी पोल खोल दी। पुलिस ने स्वाट और सर्विलांस टीम की मदद से दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इन्हे भी पढ़ें:-

बच्ची की हत्या किसने की?

पुलिस के अनुसार उसकी सगी बड़ी बहन और उसके प्रेमी ने हत्या की।

हत्या की वजह क्या थी?

छोटी बहन ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था और घर पर बताने की बात कही थी।

आरोपी प्रेमी से पहचान कैसे हुई थी?

दो महीने पहले Facebook के जरिए दोनों की पहचान हुई थी।