PAN Card Rules Changes: होटल-रेस्‍टोरेंट बिल से लेकर इन कामों तक, बदल रहे PAN के 6 बड़े नियम, 1 अप्रैल से होंगे लागू

Ads

PAN Card Rules Changes: PAN कार्ड भी अब एक जरुरी दस्तावेज बन चुका है। वहीं अब PAN के नियमों में 1 अप्रैल से कई बदलाव होने जा रहे हैं।

  •  
  • Publish Date - March 28, 2026 / 10:39 PM IST,
    Updated On - March 28, 2026 / 10:42 PM IST

PAN Card Rules Changes/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • PAN कार्ड भी अब एक जरुरी दस्तावेज बन चुका है।
  • PAN कार्ड हर वित्तीय काम के लिए जरुरी है।
  • वहीं अब PAN के नियमों में 1 अप्रैल से कई बदलाव होने जा रहे हैं।

PAN Card Rules Changes: नई दिल्ली: आज के समय में आधार कार्ड को बेहद जरुरी दस्तावेज माना जाता है। आधार कार्ड से आपके सारे काम आसानी से हो जाते हैं। वहीं अब PAN कार्ड भी अब एक जरुरी दस्तावेज बन चुका है। PAN कार्ड हर वित्तीय काम के लिए जरुरी है। बैंक में पैसा जमा करने, केवाईसी करने और टैक्‍स फाइल करने में भी इसका ही इस्‍तेमाल किया जाता है। वहीं अब इस दस्‍तावेज में 1 अप्रैल से कई बदलाव होने जा रहे हैं।

बता ने कि, 1 अप्रैल से नया फाइनेंशियल ईयर शुरू होने जा रहा है। वहीं इनकम टैक्‍स का नया नियम लागू होने के (PAN Card Rules Changes) साथ ही इस दस्‍तावेज के नियमों को भी सख्‍त किया गया है। इस बदलाव से पैन बनवाने से लेकर बैंक में पैसा जमा करने तक का तरीका बदल जाएगा। आज हम आपको बताएंगे कि, 1 अप्रैल से पैन कार्ड से जुड़ा क्‍या-क्‍या बदल रहा है?

पैन कार्ड बनवाने के नियम में हुआ बदलाव

PAN कार्ड को लेकर एक बदलाव हुआ है और ये बदलाव PAN कार्ड बनवाने के नियम को लेकर हुआ है। अगर कोई पैन बनवाने के लिए जाता हैं तो अब आपको सिर्फ आधार कार्ड ही नहीं, बल्कि अन्‍य डॉक्‍यूमेंट भी देने होंगे। सिर्फ आधार के बेसिस पर अब पैन नहीं मिलेगा। आधार कार्ड के साथ ही आपको एक और कोई ओरिजनल डॉक्‍यूमेंट देना होगा। यह डॉक्‍यूमेंट आपका बर्थ सर्टिफिकेट या ड्राइविंग लाइसेंस भी हो सकता है। सीधे शब्‍दों में कहें तो एड्रेस प्रूफ के लिए एक और दस्‍तावेज की आवश्‍यकता पड़ सकती है। यह बदलाव 1 अप्रैल से देशभर में लागू होगा।

बैंक ट्रांजैक्‍शन लिमिट में पैन पर बदलाव

PAN Card Rules Changes:  PAN को लेकर जो सबसे बड़ा बदलाव हुआ है, वह बैंक ट्रांजैक्‍शन को लेकर है। अब इसकी लिमिट चेंज हो गई है। पहले बैंक में कैश डिपॉजिट कराने जाते थे तो 50 हजार रुपए के डिपॉजिट पर PAN दिखाना होता था, जिसका फायदा उठाकर कुछ लोग इससे बचने के लिए 49000 रुपए या 48000 रुपए ही डिपॉजिट करते थे, (PAN Card Rules Changes) लेकिन अब इसे पूरी तरह से खत्‍म कर दिया गया है और सालाना आधार पर लिमिट लगा दी गई है। अगर आप साल भर में बैंक अकाउंट में 10 लाख रुपये डिपॉजिट कराते हैं तो PAN दिखाना अनिवार्य होगा।

मोटर व्‍हीकल में लेकर बदला नियम

पहले हर मोटर व्‍हीकल खरीदने पर PAN देना होता था, लेकिन अब यह नियम बदल दिया गया है। अब अगर आप 5 लाख से ज्‍यादा का वाहन खरीदते हैं तो पैन कार्ड देना होगा, चाहे टू-व्‍हीलर हो या फोर-व्‍हीलर। 5 लाख रुपए तक की लिमिट क्रॉस करेगी तो ही पैन देना अनिवार्य होगा। ये भी नियम 1 अप्रैल से प्रभावी होगा।

2 लाख से ज्‍यादा ट्रांजैक्‍शन का नियम बदला

PAN Card Rules Changes:  पैन को लेकर अन्‍य ट्रांजैक्‍शन लिमिट में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन अगर किसी ट्रांजैक्‍शन के तहत पैन दिखाने की (PAN Card Rules Changes) अनिवार्यता नहीं है, तो उस कडीशन में किसी भी तरह के 2 लाख रुपए से ऊपर के लेनदेन पर पैन दिखाना अनिवार्य होगा।

होटल या रेस्‍टोरेंट बिल पर पैन

पहले रेस्‍टोरेंट बिल या होटल बिल कैश में सेटल करने पर 50 हजार रुपए के ऊपर पैन देना होता था, लेकिन अब ये लिमिट बढ़ाकर 1 लाख रुपए कर दी गई है। इसी तरह, बीमा प्रीमियम 50 हजार रुपये से ऊपर जमा करने पर पैन देना होता था, अब इसमें भी बदलाव किया गया है।

प्रॉपर्टी को लेकर बदलाव

PAN Card Rules Changes:  अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदते हैं और उसका रजिस्‍ट्रेशन कराते हैं, तो रजिस्‍ट्रेशन वैल्‍यू या सर्किल रेट 10 लाख रुपए होने पर (PAN Card Rules Changes)  आपको पैन कार्ड देना पड़ता है, जिसे अब बढ़ाकर 20 लाख रुपए कर दिया गया है। यह भी नियम 1 अप्रैल से लागू होगा।

इन्हे भी पढ़ें:-