Sex Racket in Arunachal Pradesh. Photo Credit: IBC24
ईटानगर: Sex Racket in Arunachal Pradesh अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने दो लॉज से सात महिलाओं को बचाया है और कथित अनैतिक देह व्यापार गतिविधियों के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। नाहरलागुन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) न्येलम नेगा ने बताया कि एसडीपीओ ऋषि लोंगडो के नेतृत्व में बांदरदेवा पुलिस थाने की टीम ने शुक्रवार को दो लॉज से महिलाओं को बचाया।
Sex Racket in Arunachal Pradesh एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में फिरदौस अहमद (35) और मोइना दास (34) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दोनों असम के निवासी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से असम की रहने वाली और गरीब पृष्ठभूमि से आने वाली महिलाओं का यौन शोषण किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान लॉज के अधिकारियों ने तस्करी की गतिविधियों के लिए कमरों का इस्तेमाल करने की बात स्वीकार की।
आरोपियों को अनैतिक देह व्यापार (निषेध) अधिनियम, 1956 और अन्य लागू कानूनों की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।
इन्हें भी पढ़ें:-