Cooking Gas Price Today: 277 रुपए सस्ता हुआ रसोई गैस सिलेंडर, नई कीमत गुरुवार से ही कर दिया गया लागू, जानिए आप एक सिलेंडर का क्या है रेट

Cooking Gas Price Today: 277 रुपए सस्ता हुआ रसोई गैस सिलेंडर, नई कीमत गुरुवार से ही कर दिया गया लागू, जानिए आप एक सिलेंडर का क्या है रेट

Cooking Gas Price Today: 277 रुपए सस्ता हुआ रसोई गैस सिलेंडर, नई कीमत गुरुवार से ही कर दिया गया लागू, जानिए आप एक सिलेंडर का क्या है रेट

Cooking Gas Price Today: 277 रुपए सस्ता हुआ रसोई गैस सिलेंडर, नई कीमत गुरुवार से ही कर दिया गया लागू, जानिए आप एक सिलेंडर का क्या है रेट / Image: AI Generated

Modified Date: July 9, 2026 / 09:29 am IST
Published Date: July 9, 2026 9:29 am IST
HIGHLIGHTS
  • घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 277 रुपये की कटौती
  • सरकारी एजेंसियों के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ
  • ऑटो LPG की कीमत में कटौती कर दी गई है

बिजनेस: Cooking Gas Price Today पश्चिमी देशों में तनाव कम होने के बाद अब कच्चे तेल की कीमतों में ​तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है, जिसका असर खुदरा बाजार में देखने को मिल रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने के बाद हाल ही में पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे देशों में पेट्रोल-डीजल के रेट में कटौती कर दी है, जिसके बाद महंगाई की मार झेल रही जनता ने राहत की सांस ली है। वहीं, इस बीच खबर आ रही है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 277 रुपए की कटौती की गई है। नए रेट पूरे देश में लागू कर दिए गए हैं।

रसोई गैस 277 रुपए प्रति सिलेंडर सस्ता

Cooking Gas Price Today मिली जानकारी के अनुसार बांग्लादेश एनर्जी रेगुलेटरी कमीशन ने रसोई गैस की कीमतों में 357 टका कम कर दिया है। अगर भारतीय मुद्रा के अनुसार देखें तो 357 टका की कीमत 277.24 रुपए होती है। बता दें कि बांग्लादेश एनर्जी रेगुलेटरी कमीशन ने नए रेट 12 किलो वाले गैस सिलेंडर के लिए जारी किया है और ये प्राइवेट सप्लायरों के लिए मान्य होगा। जबकि सरकारी गैस एजेंसियों में सिलेंडर की कीमत पहले ही तरह ही बनी रहेगी।

नई कीमतें देशभर में लागू

बांग्लादेश एनर्जी रेगुलेटरी कमीशन ने कहा कि LPG अलग-अलग साइज़ के सिलेंडरों में उपलब्ध है। नई कीमत 127.30 टका प्रति किलोग्राम तय की गई है, जिसके आधार पर अलग-अलग क्षमता वाले सिलेंडरों की कीमतें तय की जाएंगी। पहले यह दर 157.06 टका प्रति किलोग्राम थी। रेगुलेटर हर महीने LPG की कीमतें बदलता है। हालांकि, मार्केट में LPG अक्सर सरकारी कीमतों पर नहीं बेची जाती है। 12 किलोग्राम का सिलेंडर घरों में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया जाता है। ऐसी शिकायतें आई हैं कि रिटेलर हर सिलेंडर के लिए सरकार द्वारा तय कीमत से ज़्यादा पैसे ले रहे हैं।

सरकारी एजेंसियों ने नहीं बदले दाम

सरकारी कंपनी की तरफ से सप्लाई किए जाने वाले 12.5 किलोग्राम के LPG सिलेंडर की कीमत 825 टका पर ही बनी हुई है। वहीं, ऑटो गैस के तौर पर इस्तेमाल होने वाली LPG की कीमत 86.93 टका से घटाकर 70.40 टका प्रति लीटर कर दी गई है। ज्ञात हो कि BERC अप्रैल 2021 से LPG की कीमतें तय कर रहा है। LPG के दो मुख्य घटक, प्रोपेन और ब्यूटेन, अलग-अलग देशों से इम्पोर्ट किए जाते हैं। हर महीने, सऊदी अरब की अरामको इन दोनों घटकों की कीमतें जारी करती है, जिन्हें सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस (CP) के तौर पर जाना जाता है।

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"