कमजोर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - January 15, 2021 / 12:17 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

नयी दिल्ली, 15 जनवरी (भाषा) घरेलू बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को तांबा की कीमत 1.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 608.45 रुपये प्रति किग्रा रह गई।

एमसीएक्स में तांबा के जनवरी महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 6.75 रुपये अथवा 1.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 608.45 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसमें 3,422 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण सटोरियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मुख्यत: यहां तांबा वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश