हाजिर मांग के कारण तांबा वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग के कारण तांबा वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - May 17, 2021 / 09:43 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

नयी दिल्ली, 17 मई (भाषा) हाजिर मांग में तेजी के बीच वायदा कारोबार में सोमवार को तांबा की कीमत 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 775.40 रुपये प्रति किलो हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये तांबा का भाव 1.60 रुपये यानी 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 775.40 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 3,839 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने तांबा वायदा कीमतों में तेजी आने का श्रेय हाजिर मांग में तेजी के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने को दिया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश