उच्च हाजिर मांग के कारण तांबा वायदा कीमतों में तेजी

Ads

उच्च हाजिर मांग के कारण तांबा वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - July 18, 2025 / 03:59 PM IST,
    Updated On - July 18, 2025 / 03:59 PM IST

नयी दिल्ली, 18 जुलाई (भाषा) हाजिर मांग बढ़ने से शुक्रवार को तांबा वायदा भाव 0.64 प्रतिशत बढ़कर 894.40 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त डिलीवरी वाले तांबा अनुबंध की कीमत 5.70 रुपये अथवा 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 894.40 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 4,445 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने तांबे की कीमतों में वृद्धि का कारण प्रतिभागियों द्वारा अधिक दांव लगाना बताया।

भाषा अनुराग

अनुराग