कमजोर मांग के कारण धनिया वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग के कारण धनिया वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - October 14, 2020 / 09:26 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकाार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को धनिया की कीमत 46 रुपये की हानि के साथ 6,536 रुपये प्रति क्विन्टल रह गयी।

एनसीडीईएक्स में धनिया के अक्टूबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 46 रुपये अथवा 0.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,536 रुपये प्रति क्विन्टल रह गयी जिसमें 1,100 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

धनिया के नवंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 40 रुपये अथवा 0.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,630 रुपये प्रति क्विन्टल रह गयी जिसमें 3,470 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण मुख्यत: यहां धनिया वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश