मांग बढ़ने से धनिया के वायदा भाव में तेजी

मांग बढ़ने से धनिया के वायदा भाव में तेजी

मांग बढ़ने से धनिया के वायदा भाव में तेजी
Modified Date: August 10, 2026 / 03:11 pm IST
Published Date: August 10, 2026 3:11 pm IST

नयी दिल्ली, 10 अगस्त (भाषा) हाजिर बाजार में मांग बढ़ने से सोमवार को वायदा कारोबार में धनिया की कीमत 40 रुपये बढ़कर 16,190 रुपये प्रति कुंतल हो गई।

नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज पर सितंबर डिलीवरी वाले धनिया के अनुबंध की कीमत 40 रुपये यानी 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,190 रुपये प्रति कुंतल पर पहुंच गई। इसमें 11,985 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि हाजिर बाजार में मजबूत मांग और उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आपूर्ति के चलते धनिया की कीमतों को समर्थन मिला।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में