हाजिर मांग से सोना वायदा कारोबार में 455 रुपये चढ़ा
हाजिर मांग से सोना वायदा कारोबार में 455 रुपये चढ़ा
नयी दिल्ली, 10 अगस्त (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूत मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदे करने से सोमवार को सोना वायदा कारोबार में 455 रुपये बढ़कर 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर आपूर्ति वाला सोना 455 रुपये यानी 0.3 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,52,275 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान कुल 1,127 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि सटोरियों द्वारा नए सौदे करने से सोने की वायदा कीमतों को समर्थन मिला। घरेलू बाजार में आभूषण निर्माताओं और खुदरा खरीदारों की मांग ने भी तेजी में योगदान दिया।
हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रुख कुछ नरम रहा। न्यूयॉर्क में सोना वायदा 0.16 प्रतिशत गिरकर 4,334.53 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
भाषा प्रेम प्रेम अजय
अजय

Facebook


