गुड न्यूज: कोरोना वैक्सीन ‘नोवावैक्स’ ने शुरू किया अंतिम चरण का ट्रायल, 10 हजार लोगों पर होगा परीक्षण

गुड न्यूज: कोरोना वैक्सीन 'नोवावैक्स' ने शुरू किया अंतिम चरण का ट्रायल, 10 हजार लोगों पर होगा परीक्षण

गुड न्यूज: कोरोना वैक्सीन ‘नोवावैक्स’ ने शुरू किया अंतिम चरण का ट्रायल, 10 हजार लोगों पर होगा परीक्षण
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: September 25, 2020 6:31 pm IST

लंदन, 25 सितंबर (एपी) अमेरिका की दवा कंपनी नोवावैक्स ने कोविड-19 के अपने संभावित टीके का ब्रिटेन में बीमारी के आखिरी चरण के स्तर पर किये जाने वाले अहम परीक्षण को शुरू किया है। कंपनी ने इसकी जानकारी दी है। किसी भी टीके का आखिरी स्तर पर परीक्षण उसके विपणन से पहले सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये बड़े स्तर पर किया जाता है। कंपनी का कहना है कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस का जो मौजूदा उच्चस्तर है उसमें परीक्षण के परिणाम त्वरित रूप से मिल सकते हैं।

कंपनी ने कहा कि इस परीक्षण में वह 18 साल से 84 साल की उम्र के 10 हजार लोगों पर टीके के प्रभाव का अध्ययन करेगी। कंपनी ने कहा कि इनमें से कम से कम 25 प्रतिशत लोग 65 साल से अधिक उम्र के होंगे। कंपनी ने बताया कि यह परीक्षण ब्रिटेन के वैक्सीन टास्कफोर्स की भागीदारी में किया जा रहा है। ब्रिटेन की सरकार ने कोविड-19 के टीके के विकास के काम को तेजी प्रदान करने के लिये इस साल अप्रैल में वैक्सीन टास्कफोर्स का गठन किया था।

read more: भारत के आध्यात्मिक गुरू स्वामी प्रत्यागबोधनंद का हार्ट अटैक से अमेर…

नोवावैक्स के शोध एवं विकास प्रमुख डॉक्टर ग्रेगरी एम ग्लेन ने कहा, ‘‘ब्रिटेन में सार्स सीओवी2 के संक्रमण के उच्च स्तर तथा इसके जारी रहने को देखते हुए हम इस बारे में आशावान हैं कि यह महत्वपूर्ण तीसरे चरण का परीक्षण शीघ्र होगा और टीके के प्रभाव को लेकर निकट भविष्य का दृष्टिकोण प्रदान करेगा।’’

यह घोषणा ऐसे समय की गयी है, जब ब्रिटेन में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि जारी है। सरकार ने बृहस्पतिवार को संक्रमण के 6,634 नये मामले मिलने की सूचना दी। यह महामारी की शुरुआत के बाद किसी भी एकदिन की सर्वाधिक संख्या है। ब्रिटेन इस महामारी से यूरोप में सबसे अधिक प्रभावित है और अब तक इसके कारण देश में करीब 42 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि कई दवा कंपनियां सरकारों के सहयोग से टीके के विकास पर तेजी से काम कर रही हैं। ब्रिटेन पहले ही नोवावैक्स से टीके के छह करोड़ खुराक खरीदने का समझौता कर चुका है।

read more: संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान ने उठाया कश्मीर का मुद्दा, भार…

ब्रिटेन की सरकार ने शुक्रवार को कहा कि नोवावैक्स के टीके के इस दौर के परीक्षण के लिये लोगों का चयन उन ढाई लाख लोगों के बीच से किया जायेगा, जिन्होंने नेशनल हेल्थ सर्विस की वैक्सीन रजिस्ट्री के जरिये खुद को टीके के परीक्षण के लिये उपलब्ध कराया है।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com