नयी दिल्ली, 27 जून (भाषा) कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित साइबर सुरक्षा समाधान प्रदाता कंपनी ‘क्रिटिकल टेक लिमिटेड’ 30 जून को अपना 39.7 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) सार्वजनिक बिक्री के लिए पेश करेगी।
कंपनी ने इस आईपीओ के लिए प्रति शेयर 128-135 रुपये का मूल्य दायरा तय किया है।
कंपनी ने एक बयान में बताया कि यह तीन दिवसीय आईपीओ दो जुलाई को बंद होगा।
यह पूरी तरह से 29.4 लाख नए इक्विटी शेयरों का निर्गम है। एंकर निवेशकों के लिए यह निर्गम 29 जून को एक दिन के लिए खुलेगा।
कंपनी के शेयरों को बीएसई एसएमई मंच पर सूचीबद्ध किया जाएगा और इसके लिए संभावित तारीख सात जुलाई तय की गई है।
भाषा योगेश रमण
रमण