पश्चिम एशिया में अनिश्चितताओं के बीच कच्चे तेल के वायदा कीमत में गिरावट

Ads

पश्चिम एशिया में अनिश्चितताओं के बीच कच्चे तेल के वायदा कीमत में गिरावट

  •  
  • Publish Date - May 5, 2026 / 05:59 PM IST,
    Updated On - May 5, 2026 / 05:59 PM IST

नयी दिल्ली, पांच मई (भाषा) कमजोर वैश्विक रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में मंगलवार को कच्चा तेल की कीमत 143 रुपये की गिरावट के साथ 9,914 रुपये प्रति बैरल रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का मई माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 143 रुपये या 1.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,914 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 18,277 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने जमा सौदों की कटान करने से कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 1.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.42 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 1.10 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 113.18 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश