नयी दिल्ली, छह मार्च (भाषा) वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच शुक्रवार को वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमत 28 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 7,189 रुपये प्रति बैरल रह गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अप्रैल डिलीवरी के लिए कच्चा तेल वायदा 28 रुपये या 0.39 प्रतिशत गिरकर 7,189 रुपये प्रति बैरल पर आ गया। इसमें 1,514 लॉट का कारोबार हुआ।
विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में कमजोर मांग के बीच प्रतिभागियों द्वारा बिकवाली करने से कीमतों में गिरावट आई है।
वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट कच्चा तेल 1.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.93 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जबकि ब्रेंट क्रूड 1.12 प्रतिशत गिरकर 84.45 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
भाषा पाण्डेय