आपूर्ति चिंता घटने से कच्चा तेल का वायदा भाव में गिरावट

Ads

आपूर्ति चिंता घटने से कच्चा तेल का वायदा भाव में गिरावट

  •  
  • Publish Date - March 18, 2026 / 06:03 PM IST,
    Updated On - March 18, 2026 / 06:03 PM IST

नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) भू-राजनीतिक तनाव के बीच आपूर्ति चिंता घटने के संकेतों के कारण वायदा कारोबार में बुधवार को कच्चा तेल की कीमत 137 रुपये की गिरावट के साथ 8,734 रुपये प्रति बैरल रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का मार्च माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 137 रुपये या 1.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,734 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 5,244 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

कच्चे तेल का अप्रैल माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 98 रुपये या 1.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,746 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 14,676 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतें अस्थिर बनी रहीं, क्योंकि बाज़ार इस क्षेत्र में आपूर्ति संबंधी चिंताओं में कमी के संकेतों के मुकाबले भू-राजनीतिक जोखिमों का आकलन कर रहा है।

वैश्विक स्तर पर मई डिलीवरी वाले वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 1.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 94.04 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 0.62 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 102.78 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश