कमजोर हाजिर मांग से बिनौलातेल खली की वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर हाजिर मांग से बिनौलातेल खली की वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - April 28, 2025 / 01:18 PM IST,
    Updated On - April 28, 2025 / 01:18 PM IST

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच कारोबारियों के अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में सोमवार को बिनौलातेल खली की कीमत 25 रुपये की गिरावट के साथ 2,975 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।

नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) में बिनौलातेल खली के मई माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 25 रुपये यानी 0.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,975 रुपये प्रति क्विंटल रह गई जिसमें 70,470 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच मौजूदा स्तर पर कारोबारियों द्वारा बिकवाली करने से यहां बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा निहारिका

निहारिका