ट्रंप के ईरान से हटने के संकेत के बाद कच्चातेल वायदा भाव लगभग 3 प्रतिशत टूटकर 9,265 रुपये प्रति बैरल पर
ट्रंप के ईरान से हटने के संकेत के बाद कच्चातेल वायदा भाव लगभग 3 प्रतिशत टूटकर 9,265 रुपये प्रति बैरल पर
नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) वायदा कारोबार में बुधवार को कच्चे तेल की कीमतें 3 प्रतिशत से ज़्यादा टूटकर 9,265 रुपये प्रति बैरल रह गईं, जहां इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सेना दो से तीन हफ़्तों में ईरान पर अपना हमला खत्म कर सकती है, जिसके बाद निवेशकों ने मुनाफ़ावसूली की।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चा तेल के अप्रैल माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 302 रुपये या 3.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,265 रुपये प्रति बैरल रह गया।
इसी प्रकार, कच्चा तेल के मई माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 320 रुपये या 3.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,661 रुपये प्रति बैरल रह गया।
विश्लेषकों ने कहा कि सत्र के दौरान कच्चे तेल की कीमतों पर बिकवाली का दबाव रहा, क्योंकि कारोबार में सतर्कता का रुख था।
चॉइस ब्रोकिंग की कमोडिटी विश्लेषक कावेरी मोरे ने कहा कि बुधवार के सत्र में कच्चे तेल की कीमतों पर बिकवाली का दबाव रहा, क्योंकि पश्चिम एशिया में लगातार तनाव के बावजूद बाज़ार में सतर्कता का माहौल बन गया था।
वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल के मई अनुबंध की कीमत 2.23 डॉलर या 2.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.15 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड के जून डिलीवरी का दाम 1.59 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 102.32 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


