मजबूत हाजिर मांग से कच्चा तेल वायदा कीमतों में तेजी

Ads

मजबूत हाजिर मांग से कच्चा तेल वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - April 29, 2022 / 05:41 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों के सौदा बढ़ाये जाने से वायदा बाजार में कच्चा तेल की कीमत शुक्रवार को 23 रुपये की तेजी के साथ 8,060 रुपये प्रति बैरल हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई महीने में डिलिवरी वाले कच्चा तेल अनुबंध की कीमत 23 रुपये यानी 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,060 रुपये प्रति बैरल पर रहा। इसमें 6,972 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदे का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में कच्चा तेल कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड का भाव 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 105.51 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.39 प्रतिशत टूटकर 108.01 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

भाषा ???? रमण

रमण