अमेरिका-ईरान तनाव के कारण कच्चा तेल का वायदा भाव में तेजी
अमेरिका-ईरान तनाव के कारण कच्चा तेल का वायदा भाव में तेजी
नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) अमेरिका-ईरान के बीच भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के बीच आपूर्ति संबंधी दिक्कतों के बढ़ने से वायदा कारोबार में बुधवार को कच्चा तेल की कीमत 44 रुपये की तेजी के साथ 5,844 रुपये प्रति बैरल हो गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का फरवरी माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 44 रुपये या 0.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,844 रुपये प्रति बैरल हो गया। इसमें 12,586 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
इसी प्रकार, कच्चा तेल के मार्च माह में डिलिवरी होने वाले अनुबंध की कीमत 30 रुपये या 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,838 रुपये प्रति बैरल हो गया। इसमें 580 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल के मार्च डिलीवरी की कीमत 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 64.32 डॉलर प्रति बैरल हो गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 0.48 प्रतिशत बढ़कर 69.13 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


