हाजिर मांग से कच्चा तेल वायदा कीमतों में उछाल

Ads

हाजिर मांग से कच्चा तेल वायदा कीमतों में उछाल

  •  
  • Publish Date - March 5, 2026 / 12:35 PM IST,
    Updated On - March 5, 2026 / 12:35 PM IST

नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों के अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमत 185 रुपये बढ़कर 7,055 रुपये प्रति बैरल हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अप्रैल डिलीवरी के लिए कच्चा तेल 185 रुपये या 2.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,055 रुपये प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। इसमें 2,385 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि वायदा बाजार में कारोबारियों द्वारा दांव बढ़ाए जाने से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) कच्चा तेल 4.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.79 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जबकि ब्रेंट क्रूड 3.87 प्रतिशत बढ़कर 84.55 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय