वायदा बाजार में कच्चा तेल की कीमतों में तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट

Ads

वायदा बाजार में कच्चा तेल की कीमतों में तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट

  •  
  • Publish Date - May 27, 2026 / 07:12 PM IST,
    Updated On - May 27, 2026 / 07:12 PM IST

नयी दिल्ली, 27 मई (भाषा) वायदा कारोबार में बुधवार को कच्चे तेल की कीमत में तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। खाड़ी क्षेत्र में हाल के सैन्य हमलों के बावजूद अमेरिका और ईरान के बीच जारी कूटनीतिक बातचीत के साथ कच्चे तेल के दाम में नरमी आई है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का जून माह में डिलिवरी वाला अनुबंध 274 रुपये यानी 3.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,740 रुपये प्रति बैरल रहा। इसमें 11,539 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल तीन प्रतिशत की गिरावट के साथ 91.14 डॉलर प्रति बैरल रहा जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 2.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 94.44 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी ईरान में कुछ ठिकानों पर अमेरिका के हाल के सैन्य हमलों के बावजूद, अमेरिका और ईरान बातचीत जारी रखे हुए हैं।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण