कमजोर मांग से वायदा बाजार में कच्चा तेल के भाव में नरमी

Ads

कमजोर मांग से वायदा बाजार में कच्चा तेल के भाव में नरमी

  •  
  • Publish Date - September 23, 2022 / 02:48 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) कमजोर मांग के बीच सटोरियों के सौदा कम किये जाने से शुक्रवार को वायदा बाजार में कच्चा तेल 2.23 प्रतिशत टूटकर 6,655 रुपये प्रति बैरल पर आ गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिये कच्चा तेल 152 रुपये यानी 2.23 प्रतिशत घटकर 6,655 रुपये प्रति बैरल पर आ गया। इसमें 7,479 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 2.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.35 डॉलर प्रति बैरल रहा। वहीं ब्रेंट क्रूड 2.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 88.57 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

भाषा रमण पाण्डेय

पाण्डेय