शेयर बाजार में क्यूब हाईवेज ट्रस्ट इनविट की शुरुआत, तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी

शेयर बाजार में क्यूब हाईवेज ट्रस्ट इनविट की शुरुआत, तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी

शेयर बाजार में क्यूब हाईवेज ट्रस्ट इनविट की शुरुआत, तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी
Modified Date: July 31, 2026 / 09:43 pm IST
Published Date: July 31, 2026 9:43 pm IST

नयी दिल्ली, 31 जुलाई (भाषा) क्यूब हाईवेज ट्रस्ट इनविट का निर्गम कारोबार के पहले दिन तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बंद हुआ। कंपनी का 5,000 करोड़ रुपये का इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (इनविट) सार्वजनिक निर्गम पिछले सप्ताह बंद हुआ था।

एक बयान के अनुसार यह सूचीबद्धता भारत में किसी इनविट के निजी तौर पर सूचीबद्ध मंच से सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध मंच में पहले बदलाव का प्रतीक है।

क्यूब हाईवेज ट्रस्ट की यूनिट ने बीएसई और एनएसई, दोनों में 152 रुपये प्रति यूनिट के निर्गम मूल्य से 1.97 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 155 रुपये पर कारोबार शुरू किया।

बीएसई में यूनिट 3.21 प्रतिशत बढ़कर 156.88 रुपये पर बंद हुआ। एनएसई में यह 3.26 प्रतिशत बढ़कर 156.96 रुपये पर बंद हुआ। इसका बाजार मूल्यांकन 21,085.77 करोड़ रुपये रहा।

क्यूब हाईवेज ट्रस्ट के शुरुआती सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 9.35 गुना अभिदान मिला था। इस पेशकश के लिए कीमत का दायरा 151-152 रुपये प्रति यूनिट था।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण


लेखक के बारे में