लुधियाना, पांच अगस्त (भाषा) मॉरीशस के एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पंजाब के लुधियाना में स्थित आईसीएआर-सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट-हार्वेस्ट इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईसीएआर-सीआईपीएचईटी) का दौरा किया।
एक सरकारी बयान के अनुसार, मॉरीशस के उद्योग, एसएमई और सहकारी मामलों के मंत्री सैयद मुहम्मद आदिल अमीर की अगुवाई में हुआ यह दौरा द्विपक्षीय सहयोग कार्यक्रम के तहत किया गया। इसका मकसद कटाई-बाद इंजीनियरिंग, खाद्य प्रसंस्करण, प्रौद्योगिकी के वाणिज्यिकरण और कृषि-उद्यमिता के क्षेत्रों में भारत की प्रगति को जानना था।
आईसीएआर-सीआईपीएचईटी के निदेशक डॉ. नचिकेत कोतवालीवाले ने संस्थान के उद्देश्यों के बारे में बताने के साथ फसल कटाई बाद के प्रबंधन, खाद्य प्रसंस्करण, मूल्यवर्धन, कृषि मशीनीकरण और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण में संस्थान की नई प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित किया।
सैयद मुहम्मद आदिल अमीर ने आईसीएआर-सीआईपीएचईटी द्वारा विकसित नई प्रौद्योगिकी की सराहना की और कटाई बाद के प्रबंधन तथा मूल्यवर्धन में संस्थान के योगदान की प्रशंसा की।
उन्होंने प्रौद्योगिकी विकास, क्षमता निर्माण और ज्ञान के आदान-प्रदान के क्षेत्रों में मॉरीशस गणराज्य और आईसीएआर-सीआईपीएचईटी के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने में रुचि दिखाई।
भाषा राजेश राजेश प्रेम
प्रेम