बर्जर पेंट्स का जून तिमाही में शुद्ध लाभ 28.5 प्रतिशत बढ़कर 405 करोड़ रुपये पर

Ads

बर्जर पेंट्स का जून तिमाही में शुद्ध लाभ 28.5 प्रतिशत बढ़कर 405 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - August 5, 2026 / 08:35 PM IST,
    Updated On - August 5, 2026 / 08:35 PM IST

नयी दिल्ली, पांच अगस्त (भाषा) बर्जर पेंट्स इंडिया लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 28.55 प्रतिशत बढ़कर 405.01 करोड़ रुपये हो गया।

वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 315.04 करोड़ रुपये था।

अप्रैल-जून तिमाही में बर्जर पेंट्स इंडिया लिमिटेड की परिचालन आय 12 प्रतिशत बढ़कर 3,583.75 करोड़ रुपये हो गई, जो 2025-26 की समान तिमाही में 3,200.76 करोड़ रुपये थी।

बर्जर पेंट्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अभिजीत रॉय ने कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी के कारण मूल्य के आधार पर वृद्धि, बिक्री मात्रा की वृद्धि से अधिक रही। इसका पूरा लाभ आने वाली तिमाहियों में मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि तिमाही के दौरान कंपनी के वाहन और सजावटी पेंट दोनों कारोबार में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई।

भाषा योगेश प्रेम

प्रेम