दिल्ली हवाई अड्डे की सालाना यात्री क्षमता 12.5 करोड़ करने की योजना
दिल्ली हवाई अड्डे की सालाना यात्री क्षमता 12.5 करोड़ करने की योजना
नयी दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) दिल्ली हवाई अड्डा अगले 10 साल के प्रस्तावित मास्टर प्लान के तहत अपनी सालाना यात्री संभालने की क्षमता मौजूदा के 10.6 करोड़ से बढ़ाकर 12.5 करोड़ करने की योजना बना रहा है। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।
मास्टर प्लान के तहत विस्तार के हिस्से के रूप में दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) अप्रैल, 2030 तक टर्मिनल-3 (टी3) में एक नया पियर-ई बनाने की भी योजना बना रही है, जिसकी यात्री क्षमता एक करोड़ होगी।
फिलहाल टर्मिनल-4 बनाने या स्वचालित यात्री परिवहन प्रणाली (एपीएम) स्थापित करने पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
राष्ट्रीय राजधानी स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) का संचालन दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) करती है।
देश के सबसे बड़े हवाई अड्डे पर तीन टर्मिनल हैं। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन फिलहाल केवल टी3 से होता है।
सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया कि 2036 तक की 10 साल की मास्टर प्लान को हितधारकों के साथ विचार-विमर्श के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा।
सूत्र के अनुसार, पहले चरण में अप्रैल, 2030 तक सालाना यात्री संभालने की क्षमता बढ़ाकर 11.6 करोड़ करने का प्रस्ताव है। इसके बाद 2032 तक इसे बढ़ाकर 12.5 करोड़ किया जाएगा।
भाषा योगेश अजय
अजय
लेखक के बारे में
Web Title: दिल्ली हवाई अड्डे की सालाना यात्री क्षमता 12.5 करोड़ करने की योजना
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pm