वित्तीय सेवा विभा ने सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों के रणनीतिक दृष्टिकोण की समीक्षा की

वित्तीय सेवा विभा ने सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों के रणनीतिक दृष्टिकोण की समीक्षा की

वित्तीय सेवा विभा ने सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों के रणनीतिक दृष्टिकोण की समीक्षा की
Modified Date: May 4, 2026 / 10:26 pm IST
Published Date: May 4, 2026 10:26 pm IST

नयी दिल्ली, चार मई (भाषा) वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम. नागराजू ने सोमवार को सार्वजनिक क्षेत्र की तीन बीमा और पुनर्बीमा कंपनियों के रणनीतिक दृष्टिकोण दस्तावेजों की समीक्षा की।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि बैठक के दौरान भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), भारतीय साधारण बीमा निगम (जीआईसी री) और ओरिएण्टल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईएल) के मध्यम अवधि (तीन वर्ष) और लंबी अवधि (पांच वर्ष) के रणनीतिक दस्तावेजों की जांच की गई।

नागराजू ने कहा कि कंपनियों की नीतियां बीमा प्रसार और घनत्व बढ़ाने की दिशा में केंद्रित होनी चाहिए, साथ ही बाजार हिस्सेदारी बनाए रखना भी आवश्यक है।

उन्होंने बीमा कवरेज को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाने पर जोर देते हुए कहा कि कंपनियों को बड़ी राशि वाली बीमा योजनाओं पर अधिक ध्यान देने के बजाय अधिक से अधिक लोगों को बीमा के दायरे में लाने को प्राथमिकता देनी चाहिए।

मंत्रालय ने कहा कि कंपनियों को हानि अनुपात कम करने के लिए निवेश और जोखिम निर्धारण से जुड़ी रणनीतियां बनाने की सलाह दी गई है।

इसके अलावा बैठक में नवाचार आधारित और ग्राहकों के हिसाब से उत्पाद विकसित करने, डिजिटल एवं प्रौद्योगिकी क्षमता को मजबूत करने तथा ऑनलाइन मंचों के माध्यम से बीमा सेवाओं के विस्तार पर भी चर्चा की गई।

भाषा योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में