Share Market Today: सिर्फ एक दिन में बदल सकती है किस्मत! इन कंपनियों के नतीजे खोलेंगे कमाई का राज, क्या आपका पसंदीदा स्टॉक भी है लिस्ट में?

Share Market Today: आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हो सकती है। गिफ्ट निफ्टी और वैश्विक बाजारों से सकारात्मक माहौल बना है। कई बड़ी कंपनियां आज तिमाही नतीजे जारी करेंगी। जबकि HDFC लाइफ, MRPL और एंजेल वन के शेयर बेहतर प्रदर्शन के चलते निवेशकों की नजर में रहेंगे।

Share Market Today: सिर्फ एक दिन में बदल सकती है किस्मत! इन कंपनियों के नतीजे खोलेंगे कमाई का राज, क्या आपका पसंदीदा स्टॉक भी है लिस्ट में?

(Share Market Today/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: July 16, 2026 / 09:01 am IST
Published Date: July 16, 2026 8:59 am IST
HIGHLIGHTS
  • गिफ्ट निफ्टी में बढ़त, बाजार की मजबूत शुरुआत के संकेत।
  • आज कई दिग्गज कंपनियां जारी करेंगी तिमाही नतीजे।
  • एचडीएफसी लाइफ, एंजेल वन और एमआरपीएल के नतीजे रहे दमदार।

नई दिल्ली: Share Market Today in India: आज भारतीय शेयर बाजार (Share Market Today) की शुरुआत सकारात्मक रहने की उम्मीद है। सुबह करीब सवा सात बजे गिफ्ट निफ्टी 0.12 फीसदी की तेजी के साथ 24,070 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। इससे यह संकेत मिलता है कि घरेलू बाजार हरे निशान में खुल सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर निफ्टी एक सीमित दायरे में कारोबार करता है तो 23,800 से 24,350 अंक की रेंज पर खास नजर रहेगी।

आज आएंगे कई बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे

आज कई दिग्गज कंपनियां अप्रैल-जून तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी करेंगी। इनमें Wipro, Tech Mahindra, Jio Financial Services, ITC Hotels, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (BHEL), सीएट, पॉलीकैब इंडिया, साउथ इंडियन बैंक, 5 पैसा कैपिटल, पीरामल फाइनेंस, 360 वन वाम, मुथूट कैपिटल सर्विसेज, स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी और वीवर्क इंडिया मैनेजमेंट शामिल हैं। इन कंपनियों के नतीजों के आधार पर उनके शेयरों में अच्छी-खासी हलचल देखने को मिल सकती है।

इन कंपनियों के नतीजों ने खींचा निवेशकों का ध्यान

HDFC Life ने पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का नया बिजनेस प्रीमियम, एनुअल प्रीमियम इक्विवेलेंट (APE) और नए बिजनेस की वैल्यू (VNB) में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं एंजेल वन का मुनाफा दोगुने से ज्यादा बढ़ा है और कंपनी की आय में भी अच्छी तेजी देखने को मिली। मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स (MRPL) ने पिछले साल के नुकसान से उबरते हुए इस बार मजबूत मुनाफा दर्ज किया है। हिमाद्री स्पेशियलिटी केमिकल ने भी मुनाफे और आय दोनों में बढ़िया वृद्धि दर्ज की है। दूसरी ओर आईसीआईसीआई लोम्बार्ड और जीटीपीएल हैथवे के मुनाफे में गिरावट आई है, हालांकि उनकी आय में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

इन कंपनियों से जुड़ी अहम खबरें

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सुनील रामगोपाल अग्रवाल को नया मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नियुक्त किया गया है और वे 1 अगस्त से जिम्मेदारी संभालेंगे। एथर एनर्जी ने अपने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) की शुरुआत करते हुए शेयर का फ्लोर प्राइस 1,169.70 रुपये तय किया है। वहीं NTPC Green Energy की सहयोगी कंपनी अयाना रिन्यूएबल पावर को सोलर प्रोजेक्ट से जुड़ी एक महत्वपूर्ण बोली में सफलता मिली है। इन खबरों का असर संबंधित कंपनियों के शेयरों पर दिखाई दे सकता है।

अदाणी पावर और HDFC बैंक भी रहेंगे फोकस में

अदाणी पावर ने महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के साथ 25 साल का बिजली आपूर्ति समझौता किया है। इसके तहत कंपनी 1,600 मेगावाट बिजली की लंबी अवधि तक सप्लाई करेगी। इस सौदे को कंपनी के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है। वहीं भारतीय रिजर्व बैंक ने एचडीएफसी बैंक में राजीव कुमार को तीन साल के लिए पार्ट-टाइम चेयरमैन नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। इन दोनों कंपनियों से जुड़ी खबरों पर भी आज बाजार (Share Market Today) की नजर रहेगी।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।