धनुका एग्रीटेक का पहली तिमाही मुनाफ़ा 35 प्रतिशत घटा, नागपुर में लगाएगी नया संयंत्र

Ads

धनुका एग्रीटेक का पहली तिमाही मुनाफ़ा 35 प्रतिशत घटा, नागपुर में लगाएगी नया संयंत्र

  •  
  • Publish Date - August 3, 2026 / 06:36 PM IST,
    Updated On - August 3, 2026 / 06:36 PM IST

नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) कृषि-रसायन कंपनी धनुका एग्रीटेक का जून में समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का मुनाफा 35 प्रतिशत घटकर 36.30 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने कहा है कि वह महाराष्ट्र में 200 करोड़ रुपये तक की लागत से कीटनाशक बनाने का एक नया संयंत्र लगाएगी।

पिछले साल इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 55.50 करोड़ रुपये था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसकी कुल आय घटकर 470.79 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 536.33 करोड़ रुपये थी।

धनुका एग्रीटेक ने महाराष्ट्र के नागपुर में कीटनाशक बनाने वाली इकाई लगाने के लिए 200 करोड़ रुपये तक के निवेश की भी घोषणा की।

इसकी सालाना क्षमता 23,000 टन होगी। उम्मीद है कि यह संयंत्र अप्रैल, 2028 तक चालू हो जाएगा।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय