बजाज ऑटो की बिक्री जुलाई में 30 प्रतिशत बढ़कर 4.75 लाख इकाई रही

Ads

बजाज ऑटो की बिक्री जुलाई में 30 प्रतिशत बढ़कर 4.75 लाख इकाई रही

  •  
  • Publish Date - August 3, 2026 / 07:36 PM IST,
    Updated On - August 3, 2026 / 07:36 PM IST

नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) बजाज ऑटो लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि उसकी कुल बिक्री जुलाई में 30 प्रतिशत बढ़कर 4,74,677 इकाई हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 3,66,000 इकाई थी।

बजाज ऑटो लिमिटेड ने शेयर बाजार को बताया कि घरेलू बाजार में कुल बिक्री पिछले महीने 20 प्रतिशत बढ़कर 2,20,192 इकाई रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1,83,143 इकाई थी।

कंपनी ने बताया कि घरेलू बाजार में दोपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़कर 1,65,747 इकाई हो गई, जो जुलाई, 2025 में 1,39,279 इकाई थी।

कंपनी ने कहा कि दोपहिया वाहनों का निर्यात पिछले महीने 42 प्रतिशत बढ़कर 2,22,972 इकाई रहा, जो एक साल पहले इसी महीने में 1,56,968 इकाई था। जुलाई, 2026 में कुल वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 85,958 इकाई रही, जो एक साल पहले इसी महीने के आंकड़े 69,753 से 23 प्रतिशत अधिक है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय