मृदुल की हैट्रिक से एफसी रेंगदाई ने टीआरएयू एफसी को हराया

Ads

मृदुल की हैट्रिक से एफसी रेंगदाई ने टीआरएयू एफसी को हराया

  •  
  • Publish Date - August 3, 2026 / 07:33 PM IST,
    Updated On - August 3, 2026 / 07:33 PM IST

इम्फाल, तीन अगस्त (भाषा) मृदुल डोले की हैट्रिक की मदद से एफसी रेंगदाई ने सोमवार को यहां डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में टीआरएयू एफसी को 4-3 से हरा दिया।

मृदुल (14वें, 24वें और 79वें मिनट) के अलावा चोंगथम किशन सिंह (45+ तीन मिनट) ने पदार्पण कर रहे एफसी रेंगदाई के लिए गोल किया।

टीआरएयू एफसी के लिए चानम आकाश मैतेई (43वें मिनट), अफदल वरिक्कोडन (47वें मिनट), और लंचुंगरेई पामेई (67वें मिनट, आत्मघाती गोल) ने गोल किए।

इस नतीजे से एफसी रेंगदाई दो मैच में छह अंक के साथ ग्रुप डी में शीर्ष पर पहुंच गई है।

टीआरएयू एफसी की टीम एक अंक के साथ तीसरे पायदान पर है।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द