ऊंचे भाव में लिवाली कमजोर रहने से देशी तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट

ऊंचे भाव में लिवाली कमजोर रहने से देशी तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट

ऊंचे भाव में लिवाली कमजोर रहने से देशी तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट
Modified Date: September 2, 2026 / 09:03 pm IST
Published Date: September 2, 2026 9:03 pm IST

नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) आयातित खाद्य तेलों के मुकाबले देशी तेलों के ऊंचे दाम की वजह से लिवाली प्रभावित रहने के कारण बुधवार को देशी तेल-तिलहनों के दाम में गिरावट देखी गई तथा सरसों एवं मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तिलहन और बिनौला तेल में हानि दर्ज हुई। वहीं विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख के बीच सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल कीमतों में सुधार आया। मलेशिया एक्सचेंज में मजबूती थी। दूसरी ओर और शिकॉगो एक्सचेंज में घट-बढ़ जारी है। यहां कल रात पर्याप्त तेजी रही थी। बाजार सूत्रों ने कहा कि देशी तेल-तिलहनों की मंडियों में आवक कम है क्योंकि कीमत कम होने से किसान बिकवाली करने से बचते हैं और आयातित तेलों से दाम पर्याप्त ऊंचा होने के कारण देशी तेलों की लिवाली प्रभावित है। यह देशी तेल-तिलहनों में गिरावट आने का मुख्य कारण है। दूसरी ओर, आगामी त्योहारों की मांग के कारण देशी खाद्य तेलों से सस्ता होने तथा लागत से नीचे दाम पर आयातित खाद्य तेलों की बिक्री होने से आयातित तेलों में लिवाली बढ़ रही है। यह आयातित खाद्य तेलों में मजबूती का मुख्य कारण है। तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे…

सरसों तिलहन – 8,300-8,350 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली – 7,300-7,875 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 16,900 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,665-2,965 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी- 16,800 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी- 2,735-2,835 रुपये प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी- 2,735-2,885 रुपये प्रति टिन। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,800 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,600 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,100 रुपये प्रति क्विंटल। सीपीओ एक्स-कांडला- 14,050 रुपये प्रति क्विंटल। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 16,750 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,950 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन एक्स- कांडला- 14,700 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल। सोयाबीन दाना – 6,625-6,675 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन लूज- 6,475-6,575 रुपये प्रति क्विंटल।भाषा राजेश राजेश अजयअजय


लेखक के बारे में