नीदरलैंड की प्रोसुस सचिन बंसल की नवी में 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी

नीदरलैंड की प्रोसुस सचिन बंसल की नवी में 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी

नीदरलैंड की प्रोसुस सचिन बंसल की नवी में 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी
Modified Date: August 19, 2026 / 10:16 pm IST
Published Date: August 19, 2026 10:16 pm IST

मुंबई, 19 अगस्त (भाषा) सचिन बंसल की अगुवाई वाली वित्तीय सेवा कंपनी नवी ने बुधवार को कहा कि उसे नीदरलैंड की ई-कॉमर्स कंपनी प्रोसुस से 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश मिलेगा।

नवी में यह किसी संस्थागत निवेशक की ओर से पहला पूंजी निवेश होगा।

इस निवेश को भारत की प्रमुख प्रौद्योगिकी आधारित वित्तीय सेवा संस्थाओं में से एक बनने की दिशा में नवी की यात्रा का महत्वपूर्ण मील का पत्थर करार बताया गया है।

नवी वर्तमान में ऋण, बीमा, म्यूचुअल फंड और यूपीआई भुगतान जैसी सेवाएं उपलब्ध कराती है।

नवी समूह के संस्थापक एवं कार्यकारी चेयरमैन बंसल ने कहा, ‘‘नैस्पर्स और प्रोसुस समूह के साथ मेरा जुड़ाव एक दशक से अधिक पुराना है, इसलिए यह साझेदारी मेरे लिए विशेष महत्व रखती है। उनका निवेश नवी में तैयार की जा रही संस्था में उनके विश्वास को दर्शाता है।’’

बंसल घरेलू ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक रहे हैं। बाद में फ्लिपकार्ट को वॉलमार्ट ने खरीद लिया था।

भाषा

यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में