ललिता ज्वेलरी मार्ट के आईपीओ को मिला 62.97 गुना अभिदान

ललिता ज्वेलरी मार्ट के आईपीओ को मिला 62.97 गुना अभिदान

ललिता ज्वेलरी मार्ट के आईपीओ को मिला 62.97 गुना अभिदान
Modified Date: August 19, 2026 / 09:18 pm IST
Published Date: August 19, 2026 9:18 pm IST

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) ललिता ज्वेलरी मार्ट लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन बुधवार को 62.97 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 6,27,61,403 शेयरों के मुकाबले 3,95,22,17,604 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए आरक्षित शेयरों के मुकाबले 145.38 गुना अभिदान मिला। गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 73.90 गुना और खुदरा निवेशकों की श्रेणी को 11.81 गुना अभिदान मिला।

आभूषण खुदरा कंपनी ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 508 करोड़ रुपये जुटाए थे। इनमें गोल्डमैन सैक्स, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड और बंधन म्यूचुअल फंड शामिल हैं।

ललिता ज्वेलरी मार्ट ने आईपीओ का मूल्य दायरा 190-201 रुपये प्रति शेयर तय किया है। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन करीब 11,250 करोड़ रुपये बैठता है।

आईपीओ में 1,200 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे और 500 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। नए शेयरों से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल मुख्य रूप से नए स्टोर खोलने में किया जाएगा।

ललिता ज्वेलरी मार्ट ने 1985 में चेन्नई के टी. नगर में अपना पहला स्टोर खोला था। कंपनी सोने, चांदी और हीरे के आभूषण बिक्री करती है।

कंपनी के शेयर 24 अगस्त को बीएसई और एनएसई, दोनों पर सूचीबद्ध होने प्रस्तावित हैं।

भाषा

यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में