अन्नू प्रोजेक्ट्स के अईपीओ के लिए कीमत दायरा 94-99 रुपये प्रति शेयर

अन्नू प्रोजेक्ट्स के अईपीओ के लिए कीमत दायरा 94-99 रुपये प्रति शेयर

अन्नू प्रोजेक्ट्स के अईपीओ के लिए कीमत दायरा 94-99 रुपये प्रति शेयर
Modified Date: August 19, 2026 / 09:29 pm IST
Published Date: August 19, 2026 9:29 pm IST

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण कंपनी अन्नू प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि उसने अपने 175 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के लिए प्रति शेयर 94-99 रुपये की कीमत तय की है। निर्गम बोली के लिए 25 अगस्त को खुलेगा।

एक बयान में कहा गया है कि इस आईपीओ में 10 रुपये अंकित मूल्य वाले 1,76,83,000 इक्विटी शेयरों का नया निर्गम शामिल है और यह 28 अगस्त को बंद होगा।

बयान में आगे कहा गया, ‘‘कंपनी ने मूल्य दायरा 94-99 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी इस अईपीओ के जरिए 175 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है और बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होगी।’’

अन्नू प्रोजेक्ट्स लिमिटेड, आईपीओ से मिलने वाली रकम में से 115 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने, 15 करोड़ रुपये मशीनरी या उपकरण खरीदने जैसे पूंजी व्यय और बाकी रकम का उपयोग सामान्य कंपनी कार्यों के लिए करेगी।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में