EPFO Big Update: EPF पैसा निकासी के नियम में बड़ा बदलाव! अब सिर्फ कुछ ही दिनों में मिलेगा आपका जमा पैसा

Ads

EPFO Big Update: EPFO 3.0 के तहत सरकार ने पेंशन और क्लेम प्रक्रियाओं को तेज और सरल बना दिया है। CPPS सिस्टम के माध्यम से 70 लाख से अधिक लोगों को समय पर पेंशन मिल रही है, जबकि 5 लाख रुपये तक के क्लेम अब ऑटो मोड में 3 दिन से भी कम समय में निपटाए जा रहे हैं।

  •  
  • Publish Date - March 17, 2026 / 03:42 PM IST,
    Updated On - March 17, 2026 / 03:45 PM IST

(EPFO Big Update/ Image Credit: Paytm)

HIGHLIGHTS
  • पेंशनभोगियों को हर महीने समय पर पेंशन मिल रही है।
  • 5 लाख रुपये तक के 3.52 करोड़ से अधिक क्लेम ऑटो मोड में निपटाए गए।
  • एडवांस क्लेम का 71.37% हिस्सा बिना मैनुअल हस्तक्षेप पूरा हुआ।

नई दिल्ली: EPFO Big Update: सरकार ने लोकसभा में EPFO 3.0 को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। इस नए सिस्टम के तहत पेंशन भुगतान और क्लेम निपटान प्रक्रियाओं को तेज और सरल बना दिया गया है। श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने बताया कि EPFO 3.0 के माध्यम से सेवाओं को डिजिटल रूप में बदलने का प्रयास किया गया है, जिससे लोगों को समय की बचत और ज्यादा सुविधा मिलेगी।

पेंशन भुगतान हुआ तेज

EPFO 3.0 के तहत सबसे बड़ा बदलाव पेंशन भुगतान व्यवस्था में आया है। अब, सेंट्रलाइज्ड पेंशन पेमेंट सिस्टम (CPPS) पूरी तरह से लागू हो चुका है। इसके चलते हर महीने 70 लाख से अधिक पेंशनभोगियों को समय पर और बिना गलती के पेंशन मिल रही है। 1 जनवरी 2025 से EPFO के सभी दफ्तर इस नए सिस्टम पर काम कर रहे हैं, जिससे पेंशन वितरण में कोई देरी या गड़बड़ी नहीं हो रही है।

क्लेम निपटान में सुधार

क्लेम निपटान के क्षेत्र में भी EPFO 3.0 ने महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। 25 फरवरी 2026 तक 5 लाख रुपये तक के 3.52 करोड़ से अधिक क्लेम ऑटो मोड में निपटाए जा चुके हैं। इससे न केवल समय की बचत हुई है, बल्कि प्रक्रिया भी काफी आसान हो गई है। इस वर्ष के दौरान 71.37% एडवांस क्लेम बिना मैनुअल प्रक्रिया के पूरे किए गए, जिनमें लगभग 51,620 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।

EPF ट्रांसफर हुआ आसान

EPFO 3.0 में नौकरी बदलने वाले कर्मचारियों के लिए EPF अकाउंट ट्रांसफर प्रक्रिया को भी सरल बनाया गया है। अब 25 फरवरी 2026 तक 70.54 लाख से ज्यादा ट्रांसफर क्लेम अपने आप शुरू हो गए हैं। इसमें कर्मचारियों या नियोक्ता की कोई भूमिका नहीं रही। साथ ही KYC पूरा होने पर अब पुराने या नए नियोक्ता की मंजूरी की भी जरूरत नहीं है। इससे कर्मचारियों को EPF ट्रांसफर करने में ज्यादा सुविधा हो रही है।

क्लेम अब 3 दिन में निपट रहे

EPFO 3.0 का सबसे बड़ा डिजिटल सुधार क्लेम निपटान में आया है। पहले जहां क्लेम निपटाने में 20 दिन तक का समय लगता था, अब यह प्रक्रिया केवल 3 दिन से भी कम समय में पूरी हो रही है। यह बदलाव EPFO के कामकाज को और भी तेजी और पारदर्शी बना रहा है, जिससे कर्मचारियों को समय पर उनका पैसा मिल रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:

EPFO 3.0 क्या है?

EPFO 3.0 एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो पेंशन और क्लेम प्रक्रिया को तेज, आसान और पारदर्शी बनाने के लिए बनाया गया है।

CPPS सिस्टम का क्या फायदा है?

CPPS (Centralized Pension Payment System) के जरिए 70 लाख से अधिक पेंशनभोगियों को समय पर और बिना गलती के पेंशन मिल रही है।

क्लेम ऑटो मोड में कैसे निपटते हैं?

अब 5 लाख रुपये तक के क्लेम 3 दिन से भी कम समय में ऑटो मोड में निपटाए जा रहे हैं, जिससे मैनुअल प्रक्रिया की जरूरत नहीं पड़ती।

EPF अकाउंट ट्रांसफर कैसे आसान हुआ है?

नौकरी बदलने पर EPF ट्रांसफर क्लेम अपने आप शुरू हो जाते हैं। KYC पूरा होने के बाद पुराने या नए नियोक्ता की मंजूरी जरूरी नहीं है।

शीर्ष 5 समाचार