पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने दूसरे एशियाई खेलों में भाग लेगी टेंडेंथोई

Ads

पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने दूसरे एशियाई खेलों में भाग लेगी टेंडेंथोई

  •  
  • Publish Date - September 15, 2026 / 01:55 PM IST,
    Updated On - September 15, 2026 / 01:55 PM IST

नयी दिल्ली, 15 सितंबर (भाषा) भारतीय रोइंग टीम की सदस्य टेंडेंथोई देवी हाओबिजाम को उम्मीद है कि अब आत्मविश्वास से ओतप्रोत होने के कारण वह अपने दूसरे एशियाई खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेगी।

यह 23 वर्षीय खिलाड़ी महिला कॉक्सलेस फोर स्पर्धा में भारत की चुनौती की अगुवाई करेंगे। वह नंबर तीन के रूप में पूनम (नंबर चार), अलीना एंटो (नंबर दो) और गुरबानी कौर (नंबर एक) के साथ रोइंग करेंगी।

यह चौकड़ी पिछले साल से एक साथ प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में भाग ले रही है, जिससे उन्हें एक-दूसरे की क्षमता का पता करने और टीम के रूप में खेलने का मौका मिला।

टेंडेंथोई ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मेरी पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 2023 में एशियाई खेल थी। मेरा प्रदर्शन अच्छा था, लेकिन मुझे बहुत आत्मविश्वास नहीं था क्योंकि उस समय मैं जूनियर थी। मुझे सीनियर खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीखना पड़ा और उनकी सलाह लेनी पड़ी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस बार हमें लंबे समय तक एक साथ अभ्यास करने का मौका मिला। इसलिए हम एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जान पाए। इससे हमें काफी आत्मविश्वास मिला है।’’

भाषा

पंत

पंत