EPFO 3.8 ATM Withdrawal: कब होगा लॉन्च, पैसा कैसे मिलेगा और क्या है पूरा प्रोसेस? हर सवालों का जवाब सुनकर चौंक जाएंगे आप

Ads

EPFO 3.8 ATM Withdrawal: EPFO 3.0 के तहत भविष्य निधि (PF) निकासी और ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल हो जाएगी। खाताधारक अब UPI और ATM के जरिए भी PF का पैसा निकाल सकेंगे। इस नई व्यवस्था से प्रक्रिया तेज होगी, समय बचेगा और करोड़ों कर्मचारियों को आसान व सुविधाजनक सेवा मिलेगी।

  •  
  • Publish Date - June 3, 2026 / 05:17 PM IST,
    Updated On - June 3, 2026 / 05:19 PM IST

(EPFO 3.8 ATM Withdrawal/ Image Credit: Paytm)

HIGHLIGHTS
  • EPFO 3.0 में PF सिस्टम पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस होगा
  • UPI और ATM से सीधे PF निकासी की सुविधा मिलेगी
  • 50% से 75% तक PF निकासी की अनुमति, 25% बैलेंस जरूरी

नई दिल्ली: EPFO 3.8 ATM Withdrawal: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों के लिए एक बड़ा डिजिटल बदलाव लेकर आ रही है। जिसे EPFO 3.0 नाम दिया गया है। इस नई व्यवस्था के तहत PF निकालने और ट्रांसफर करने की प्रक्रिया पूरी तरह पेपरलेस और ऑनलाइन हो जाएगी। इसका उद्देश्य लंबी प्रक्रिया और देरी को खत्म कर सेवाओं को तेज बनाना है।

EPFO 3.0 कब होगा लॉन्च?

केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया के अनुसार इस सिस्टम की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है और इसे जल्द ही लागू किया जाएगा। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक लॉन्च तारीख घोषित नहीं की गई है। उम्मीद है कि यह सुविधा आने वाले समय में चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएगी।

UPI और ATM से आसान PF निकासी

नई व्यवस्था में सदस्य अपने PF खाते की रकम सीधे UPI और UPI-सक्षम ATM के जरिए निकाल सकेंगे। इसके लिए आधार और बैंक अकाउंट से लिंक UPI का इस्तेमाल किया जाएगा। यूजर UPI PIN डालकर ट्रांजैक्शन पूरा कर पाएंगे और पैसा सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएगा। जिसे आगे ATM या डिजिटल पेमेंट में उपयोग किया जा सकेगा।

कितनी राशि निकाल सकेंगे?

EPFO 3.0 के तहत सदस्य अपने PF बैलेंस का 50% से 75% तक हिस्सा निकाल सकेंगे। हालांकि नियम के अनुसार कम से कम 25% राशि खाते में रखना जरूरी होगा। यानी पूरी PF राशि एक साथ निकालने की अनुमति नहीं होगी। जिससे भविष्य की सुरक्षा बनी रहेगी।

तेज क्लेम सेटलमेंट

इस नई प्रणाली में ऑटो-सेटलमेंट की सीमा 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है। इससे घर खरीदने, शादी, शिक्षा और मेडिकल जरूरतों के दावे 3 दिनों के भीतर निपटाए जा सकेंगे। साथ ही सदस्य UMANG ऐप पर फेस ऑथेंटिकेशन से UAN बना सकेंगे, पासबुक देख सकेंगे और ऑनलाइन सुधार भी कर पाएंगे।

WhatsApp और डिजिटल सेवाओं का विस्तार

EPFO अब WhatsApp के जरिए भी सेवाएं देने की तैयारी में है। सदस्य ‘Hello’ लिखकर 24×7 सहायता प्राप्त कर सकेंगे और अपनी भाषा में जानकारी पा सकेंगे। इस सिस्टम के लागू होने के बाद करोड़ों कर्मचारियों को PF सेवाएं और भी तेज, आसान और डिजिटल रूप में मिलेंगी।

इन्हें भी पढ़ें:

EPFO 3.0 क्या है?

EPFO का EPFO 3.0 एक नया डिजिटल सिस्टम है, जिससे PF निकासी और ट्रांसफर पूरी तरह पेपरलेस हो जाएगा।

क्या PF पैसा UPI से निकाला जा सकेगा?

हाँ, सदस्य UPI और UPI-सक्षम ATM के जरिए PF राशि निकाल सकेंगे।

EPFO 3.0 कब लॉन्च होगा?

लॉन्च डेट अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन टेस्टिंग पूरी हो चुकी है।

कितनी PF राशि निकाली जा सकेगी?

सदस्य अपने PF का 50% से 75% तक हिस्सा निकाल सकेंगे, जबकि 25% बैलेंस रखना जरूरी होगा।