सेरेंटिका रिन्यूएबल्स में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी डीसीएम श्रीराम

Ads

सेरेंटिका रिन्यूएबल्स में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी डीसीएम श्रीराम

  •  
  • Publish Date - July 17, 2026 / 10:20 PM IST,
    Updated On - July 17, 2026 / 10:20 PM IST

नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) डीसीएम श्रीराम लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि वह सेरेंटिका रिन्यूएबल्स इंडिया 38 प्राइवेट लिमिटेड में न्यूनतम 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए 105 करोड़ रुपये तक का निवेश करेगी।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसने ‘‘मुख्य रूप से गुजरात के भरूच में अपने ऊर्जा-गहन व्यवसाय के मकसद से 58 मेगावाट की ‘पीक हाइब्रिड’ नवीकरणीय ऊर्जा बिजली परियोजना के विकास के लिए सेरेंटिका रिन्यूएबल्स इंडिया 38 प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक पक्का समझौता किया है।

पूरा होने पर, डीसीएम श्रीराम की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 176 मेगावाट (पीक) तक बढ़ जाएगी।

इस परियोजना के जून 2027 तक चालू होने की उम्मीद है।

डीसीएम श्रीराम ने कहा कि समझौते के तहत वह सेरेंटिका रिन्यूएबल्स इंडिया 38 प्राइवेट लिमिटेड में न्यूनतम 26 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक या अधिक किस्तों में 105 करोड़ रुपये तक का निवेश करेगी।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण