हाजिर मांग घटने के कारण चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

हाजिर मांग घटने के कारण चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - August 1, 2022 / 04:54 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

नयी दिल्ली, एक अगस्त (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमत 228 रुपये की गिरावट के साथ 58,142 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर महीने में डिलिवरी वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 228 रुपये यानि 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,142 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 15,846 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 20.22 डॉलर प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश