वित्त मंत्री ने सेबी निदेशक मंडल को संबोधित किया

वित्त मंत्री ने सेबी निदेशक मंडल को संबोधित किया

वित्त मंत्री ने सेबी निदेशक मंडल को संबोधित किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: February 17, 2021 1:48 pm IST

नयी दिल्ली, 17 फरवरी (भाषा) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किये जाने के बाद बुधवार को पहली बार बाजार नियामक सेबी के निदेशक मंडल को संबोधित किया।

वित्त वर्ष 2021-22 की बजट एक फरवरी को पेश किया गया था।

वित्त मंत्री के बजट पेश करने के बाद सेबी और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के निदेशक मंडलों को संबोधित करने की परंपरा रही है।

वित्त मंत्रालय ने ट्विटर पर लिखा है कि सीतारमण ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के निदेशक मंडल को राष्ट्रीय राजधानी में संबोधित किया।

इस मौके पर वित्त राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, सेबी चेयरमैन अजय त्यागी, वित्त सचिव अजय भूषण पांडे, आर्थिक मामलों के सचिव तरूण बजाज और सेबी निदेशक मंडल के सदस्य उपस्थित थे।

सीतारमण ने मंगलवारको भारतीय रिजर्व बैंक के निदेशक मंडल को संबोधित किया था।

भाषा रमण मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में