राजस्थान में 192 गांवों में अटल प्रगति पथ बनाने के लिए वित्तीय मंजूरी
राजस्थान में 192 गांवों में अटल प्रगति पथ बनाने के लिए वित्तीय मंजूरी
जयपुर, 12 अगस्त (भाषा) राजस्थान सरकार ने 192 गांवों में अटल प्रगति पथ बनाने के लिए वित्तीय स्वीकृति दे दी है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
इसके अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ कर ग्रामीण विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने गांवों में सड़क संपर्क को मजबूत करने को हजार से अधिक आबादी के शेष 192 गांवों में भी अटल प्रगति पथ के निर्माण के लिए स्वीकृति दी है।
अधिकारिक बयान के अनुसार, कुल मिलाकर 381.91 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। इस स्वीकृति से 28 जिलों के 192 गांवों एवं आबादी क्षेत्रों में करीब 286 किलोमीटर सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण के काम हो सकेंगे।
राज्य सरकार की स्वीकृति के अनुसार जिन जिलों के गांवों में अटल प्रगति पथ बनेंगे उनमें अजमेर, बालोतरा, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा तथा चित्तौड़गढ़ शामिल है।
भाषा पृथ्वी रवि कांत अजय
अजय

Facebook


