Petrol Pump Closed News: 15 अगस्त से नहीं मिलेगा एक बूंद भी पेट्रोल? डीलर्स ने खुद पंपों को बंद रखने का किया ऐलान, इस वजह से खोला मोर्चा
Petrol Pump Closed From 15 August Due to Dealer Strike
Petrol Pump Closed News.Image Source- IBC24 Archive
इस्लामाबादः Petrol Pump Closed From 15 August पेट्रोल पर आठ प्रतिशत मार्जिन और अन्य मांगों को लेकर पेट्रोल पंप मालिकों ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। पाकिस्तान पेट्रोल पंप ओनर्स एसोसिएशन (APPPOA) ने 15 अगस्त से हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। एसोसिएशन ने सरकार को मांगों पर फैसला लेने के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। ऐसे में अगर सरकार ने एसोसिएशन की बात नहीं मानी तो पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत हो सकती है।
Petrol Pump Closed From 15 August दरअसल, पाकिस्तान के पेट्रोलियम डीलर्स लंबे समय से पेट्रोल पर आठ प्रतिशत मार्जिन सहित विषयों को पूरी करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस पर सरकार की ओर से कोई फैसला नहीं लिया गया है। ऐसे में अब पाकिस्तान से पेट्रोलियम डीलर्स एक बार फिर आंदोलन की राह पर उतर आए है। पाकिस्तान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (पीपीडीए) ने शहबाज शरीफ की सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। पीपीडीए अध्यक्ष मलिक खुदा बख्श ने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है तो पेट्रोलियम डीलर अपना बिजनेस जारी नहीं रख पाएंगे। मलिक ने कहा कि देश भर के डीलरों की एक मीटिंग के बाद, पेट्रोल पर 8 परसेंट मार्जिन की मांग करने का फैसला किया गया था। डीलरों का सब्र जवाब दे गया था, और 14,000 से ज्यादा सदस्यों ने एसोसिएशन से अपील की थी कि वो सरकार पर दबाव बनाए। इसके बाद से ही 15 अगस्त से अनिश्चित समय के लिए देश भर में बंद की चेतावनी दी गई।
पहले भी दी जा चुकी थी हड़ताल की चेतावनी
पेट्रोल पंप डीलर्स की ओर से हड़ताल की यह पहली चेतावनी नहीं है। इससे पहले 22 जुलाई को ऑल पाकिस्तान पेट्रोल पंप ओनर्स एसोसिएशन (APPPOA) ने प्रस्तावित पेट्रोल पंप बंदी को दो सप्ताह के लिए टाल दिया था। उस समय पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने डीलर्स को उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया था। डीलर्स की प्रमुख मांगों में पेट्रोल की कीमत रोजाना तय करने की नीति की समीक्षा करना शामिल है। एसोसिएशन का कहना है कि ईंधन की कीमतों में लगातार बदलाव से पेट्रोलियम डीलर्स के कारोबार पर असर पड़ रहा है और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना जरूरी है।
सरकार और डीलर्स के बीच टकराव बढ़ा (Petrol Pump Closed From 15 August)
ईंधन की कीमतों में बदलाव की नई व्यवस्था और डीलर्स की अन्य मांगों को लेकर सरकार और पेट्रोल पंप संचालकों के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं। अब सरकार के सामने 72 घंटे के भीतर डीलर्स की मांगों पर फैसला लेने की चुनौती है। यदि दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बनती है तो 15 अगस्त से देशभर में पेट्रोल पंप बंद होने से आम लोगों को ईंधन संकट का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें
- Cricketer Abhishek Porel Arrest: दिल्ली कैपिटल्स का स्टार बल्लेबाज गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर किया रेप, वीडियो बनाने का भी आरोप
- CJP Abhijeet Dipke: 15 अगस्त से देशभर में नया आंदोलन शुरू करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान, बताया पूरा प्लान
- Bigg Boss 20 Season : Bigg Boss 20 में आया ऐसा ट्विस्ट, बदल जाएगा पूरा खेल! सलमान खान ने खोला ‘एक्स्ट्रा जीवनदान’ का राज
- Yogi Adityanath News: भूमाफियाओं पर योगी सरकार का कड़ा प्रहार, 2 लाख एकड़ जमीन अवैध कब्जे से मुक्त, 99 प्रतिशत शिकायतों का हुआ निराकरण
- Gutkha banned in Karnataka: पूरे राज्य में गुटखा और पान मसाले पर बैन.. इतने सालों तक नहीं कर पाएंगे निर्माण, बिक्री और भंडारण.. आप भी पढ़ें सरकार का ये आदेश

Facebook


