मई के अंत तक राजकोषीय घाटा बजट अनुमान के 0.8 प्रतिशत पर : सरकारी आंकड़े
मई के अंत तक राजकोषीय घाटा बजट अनुमान के 0.8 प्रतिशत पर : सरकारी आंकड़े
नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) चालू वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-मई की अवधि में देश का राजकोषीय घाटा वार्षिक अनुमान का 0.8 प्रतिशत रहा। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।
पिछले वित्त वर्ष 2024-25 के पहले दो महीनों में राजकोषीय घाटा या सरकार के व्यय एवं राजस्व के बीच का अंतर 2024-25 के बजट अनुमान (बीई) का 3.1 प्रतिशत था।
चालू वित्त वर्ष (2025-26) के लिए सरकार का अनुमान है कि राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडपी) का 4.4 प्रतिशत या 15.69 लाख करोड़ रुपये रहेगा।
महालेखा नियंत्रक (सीजीए) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-मई, 2025 के दौरान राजकोषीय घाटा 13,163 करोड़ रुपये या बजट अनुमान का 0.8 प्रतिशत रहा है।
शुद्ध कर राजस्व 3.5 लाख करोड़ रुपये या बजट अनुमान 2025-26 का 12.4 प्रतिशत दर्ज किया गया। पिछले साल इसी अवधि में यह बजट अनुमान का 12.3 प्रतिशत था।
मई, 2025 के अंत तक कुल व्यय 7.46 लाख करोड़ रुपये या चालू वित्त वर्ष के बजट अनुमान का 14.7 प्रतिशत रहा। एक साल पहले इसी अवधि में यह 12.9 प्रतिशत था।
वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का 4.8 प्रतिशत था।
भाषा निहारिका अजय
अजय
लेखक के बारे में
Web Title: मई के अंत तक राजकोषीय घाटा बजट अनुमान के 0.8 प्रतिशत पर : सरकारी आंकड़े
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pmरेनो इंडिया की थोक बिक्री सितंबर में 20 प्रतिशत घटकर 3,399 इकाई पर
01 Oct 2026 | 9:24 pm