एफपीआई ने अगस्त में अबतक भारतीय बाजारों में 7,245 करोड़ रुपये डाले

एफपीआई ने अगस्त में अबतक भारतीय बाजारों में 7,245 करोड़ रुपये डाले

एफपीआई ने अगस्त में अबतक भारतीय बाजारों में 7,245 करोड़ रुपये डाले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: August 22, 2021 3:55 pm IST

नयी दिल्ली, 22 अगस्त (भाषा) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने अगस्त में अबतक भारतीय पूंजी बाजारों में 7,245 करोड़ रुपये डाले हैं। वृहद आर्थिक माहौल बेहतर होने की वजह से धारणा सकारात्मक हुई है जिसकी वजह से एफपीआई भारतीय बाजार में निवेश बढ़ा रहे हैं।

मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक, प्रबंधक शोध हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि एफपीआई के शुद्ध प्रवाह के आंकड़ों से पता चलता है कि निवेशक धीरे-धीरे अपने सतर्क रुख को छोड़ रहे हैं और भारतीय बाजारों के प्रति उनका भरोसा बढ़ रहा है।

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने दो से 20 अगस्त के दौरान शेयरों में 5,001 करोड़ रुपये डाले। इस दौरान ऋण या बांड बाजार में उनका निवेश 2,244 करोड़ रुपये रहा। इस तरह उनका शुद्ध निवेश 7,245 करोड़ रुपये रहा।

कोटक सिक्योरिटीज के कार्यकारी उपाध्यक्ष, इक्विटी तकनीकी शोध श्रीकान्त चौहान ने अन्य उभरते बाजारों के बारे में कहा कि दक्षिण कोरिया, ताइवान और थाइलैंड में एफपीआई का प्रवाह नकारात्मक रहा है। उन्होंने इन बाजारों से क्रमश: 526.9 करोड़ डॉलर, 85.5 करोड़ डॉलर और 34.1 करोड़ डॉलर की निकासी की है।

वहीं इंडोनेशिया में एफपीआई ने 15.6 करोड़ डॉलर का निवेश किया है।

भाषा अजय अजय प्रणव

प्रणव


लेखक के बारे में