ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वाायदा कीमतों में तेजी

Ads

ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वाायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - December 28, 2020 / 10:45 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर (भाषा) हाजिर बाजार में तेजी के रुख को देखते हुए व्यापारियों के ताजा सौदों की लिवाली की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में सोमवार को सोयाबीन का दाम 30 रुपये की तेजी के साथ 4,539 रुपये प्रति क्विन्टल हो गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में जनवरी 2021 माह में डिलीवरी के लिये सोयाबीन वायदा अनुबंध का भाव 30 रुपये यानी 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,539 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। इस अनुबंध में 1,55,875 लॉट के लिये सौदे किये गये।

इसी प्रकार, सोयाबीन के फरवरी 2021 माह में डिलीवरी वाले अनुबंध का भाव 25 रुपये यानी 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,517 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। इस अनुबंध में 1,11,715 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार सूत्रों का कहना है कि बाजार में मांग बढ़ने के बीच सटोरियों की ताजा लिवाली से मुख्यत: सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश